Kajari Teej Colourful Bangles Designs: भारतीय संस्कृति और परंपरा के अनुसार महिलाओं के लिए कजरी तीज का व्रत काफी महत्व रखता है जो कि देश के अधिकांश राज्यों में महिलाएं बड़े ही उत्साह और विधि पूर्ण तरीके से मनाती हैं और अपने सुहाग की लंबी उम्र की कामना के लिए प्रार्थना करती हैं।
मान्यता है की कजरी तीज के दिन महिलाओं के लिए सोलह सिंगार करके व्रत को सफल बनाना होता है जिसमें महिलाएं अपने-अपने तरीके से तथा अपनी परंपराओं को साथ में लेकर आधुनिकता के साथ अपने सिंगर को पूरा करती है।
कजरी तीज के व्रत में सबसे अधिक महत्वता सुहाग की निशानी यानी चूड़ियों के लिए दी जाती है। महिला इस दिन अपनी साड़ी और पूरे पहनावे के साथ मिलान करने वाली चूड़ियों को पहनती है। इस समय बाजार में भी स्पेशल बैंगल्स और चूड़ियों के डिजाइन रखे जाते हैं।
कजरी तीज कलरफुल बैंगल्स डिजाइन
आपके लिए जानकारी होगी कि वर्ष 2026 में कजरी तीज का व्रत 31 अगस्त को मनाया गया है। इस व्रत के सफल हो जाने के बाद अब लगातार ही महिलाओं की पोस्ट और उनके बेहद सुंदरता वाले लुक सामने आ रहे हैं जिसमें विशेष चर्चाएं महिलाओं के कलरफुल बैंगल्स की ही हो रही है।
अगर आप भी कजरी तीज के व्रत को लेकर महिलाओं के पहनावे और उनके बैंगल्स डिजाइन के बारे में जानकारी चाहते हैं तो ऐसे में आज आपके लिए यह आर्टिकल जरूर पढ़ना चाहिए क्योंकि यहां पर हमने इस विषय पर बेहद ही खास तरीके से चर्चा की है।
कजरी तीज पर पहने जाने वाली स्पेशल चूड़ियां
इस बार कजरी तीज पर महिलाओं के द्वारा अलग-अलग तथा बहुत ही खूबसूरत रंग-बिरंगे चूड़ियों के पहनावे सामने आए हैं। महिलाओं के द्वारा तैयार किए गए चूड़ियों के कुछ खास सेट की चर्चाएं नीचे क्रमानुसार है।-
हरी और लाल कांच की चूड़ियों के सेट -
सुहागिन स्त्रियों के लिए लाल रंग और हरा रंग बेहद महत्वपूर्ण होता है जो की सुहाग की निशानी में सबसे ऊपर माना जाता है। इसी बात को ध्यान में रखते हुए महिलाओं के द्वारा हरी और लाल दोनों ही कांच की चूड़ियों को सेट में मिलाकर पहना गया है जो उनके लुक को तो शानदार बनाता ही है साथ में साधारणता के साथ एक आकर्षक छवि भी देता है।
कुंदन वर्क के साथ लाख की चूड़ियां -
पुरानी परंपरा को एक बार फिर से कजरी तीज के व्रत में देखा गया है क्योंकि महिलाओं के द्वारा अब लाख की चूड़ियों को भी काफी मात्रा में पहना गया है। लाख की चूड़ियों में कुछ आधुनिक कारीगरी करके कुंदन वर्क को जोड़ा गया है जो परंपरा के साथ आधुनिकता का एक अलग ही संयोजन है।
राजवाड़ा और घुंघरू कलेक्शन -
कजरी तीज के इस त्यौहार पर इस बार राजवाड़ा मैटेलिक और घुंघरू वाले कंगन काफी ट्रेंड में देखे गए है तथा महिलाओं के द्वारा भी इनकी खरीदारी काफी हद तक हुई है। में कंगन एवं चूड़ियों को किसी भी साड़ी या पहनने के साथ पहन सकते हैं जो की हाथों की खूबसूरती बढ़ाने के लिए काफी खास है।
आधुनिक कश्मीरी बैंगल्स -
अगर आप सोशल मीडिया पर एक्टिव है तो कश्मीरी बैंगल्स के बारे में देख और सुना जरूर होगा जो की महिलाओं के लिए इस समय चर्चाओं का विषय बने हुए हैं। कश्मीरी बैंगल्स पारदर्शी अवस्था में होते हैं इस बार काफी पसंद किए जा रहे हैं। ऐसी महिलाएं जो आधुनिकता के साथ रहती हैं तथा परंपरा को भी साथ लेकर चलती है उन सभी के लिए कश्मीरी बैंगल्स परफेक्ट चॉइस है।
घर बैठे मंगवाए कलरफुल बैंगल्स
ऑनलाइन सुविधा के चलते अब अधिकांश महिलाएं बिना किसी बाजारों में भटके या फिर दुकानों के चक्कर लगाए ही कलरफुल अपनी पसंद के बैंगल्स और चूड़ियां मंगवा सकती हैं। ऑनलाइन शॉपिंग एप जैसे मीशो, फ्लिपकार्ट, शॉप्सी पर आसानी से आपकी पसंद के अनुसार यह बैंगल्स मिल जाते है।
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि ऑनलाइन चूड़ी एवं बैंगल्स आपके लिए ऑफलाइन की तुलना में काफी सस्ते और आसानी से मिल जाएंगे। उम्मीद है कि आपके लिए हमारे द्वारा कजरी तीज के उपलक्ष में कलरफुल चूड़ी और बैंगल्स की जानकारी दी गई है उससे काफी संतुष्ट होंगी।
FAQs
1. कजरी तीज में किस भगवान की पूजा की जाती है?
कजरी तीज में मुख्य रूप से भगवान शंकर तथा गौरा माता की पूजा की जाती है।
2. कजरी तीज के व्रत का फल क्या है?
कजरी तीज के व्रत का फल सुहाग की लंबी उम्र अखंड सौभाग्यवती तथा परिवार में सुख शांति तथा संप्रदा का होता है।
3. कजरी तीज के व्रत में चूड़ियों को खास क्यों माना जाता है?
चूड़ियां सोलह सिंगार में से एक है इसलिए कजरी तीज में इन्हें खास माना जाता है।